इजरायल ने हमास पर दबाव बढ़ाया, रात भर में 60 हमले
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि ताजा बमबारी में गाजा शहर के पुलिस मुख्यालय, रॉकेट लांचिंग स्थलों, नौ आयुध डिपो, और तस्करी में इस्तेमाल होने वाली गाजा-मिस्र सीमा पर मौजूद 35 सुरंगों को निशाना बनाया गया।
प्रवक्ता ने बताया कि हवाई हमलों के दौरान जमीनी कार्रवाई कर रहे सैनिकों को भी कवर दिया गया था। इजरायल पिछले 27 दिसंबर में से गाजा पट्टी पर हमले जारी रखे हुए है।
गाजा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रमुख मोवेया हसानेन ने बताया कि इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा 19 दिनों से किए जा रहे इन हमलों में करीब 947 फिलीस्तीनी मारे जा चुके हैं और 4300 से ज्यादा घायल हुए हैं।
उन्होंने बताया कि मरने वालों में दो-तिहाई नागरिक हैं। जबकि इजरायल का कहना है कि इन हमलों में 400 आतंकवादी मारे गए हैं। हमलों में 13 इजरायली भी मारे गए हैं जिनमें तीन नागरिक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications