उत्तरप्रदेश में महिला ने 4 बच्चों के साथ आत्महत्या की

लखनऊ, 14 जनवरी (आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला ने बुधवार को अपने चार बच्चों के साथ रेलगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस के मुताबिक यह घटना जिले के बनकटा थाना-क्षेत्र की है। बनकटा के थाना-प्रभारी राज कुमार चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि बुधवार सुबह बनकटा रेलवे स्टेशन के निकट पांच शव बरामद हुए जिनकी पहचान कर ली गई है।

चौधरी के मुताबिक पांचों शव इमरीसराय गांव के निवासी मनोज कुमार के परिजनों के है। मृतकों में मनोज की पत्नी कुंती देवी (34 वर्ष), तीन बेटियां और एक बेटा (सभी की उम्र दो से 11 वर्ष के बीच) शामिल हैं। चौधरी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों और समय का पता नहीं चल पाया है।

मनोज ने बताया कि उसका कुंती से किसी तरह का कोई झ्झगड़ा भी नहीं हुआ। वह प्रतापपुर चीनी मिल में काम करता है और मंगलवार शाम सात बजे वह रोज की तरह काम पर चला गया था। घर में पति-पत्नी और बच्चों के अलावा और कोई नहीं रहता था। पुलिस इस मामले में मनोज से पूछताछ कर रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+