सर्दी में कैंसर रोगियों में संक्रमण का खतरा बढ़ता है

नई दिल्ली, 13 जनवरी(आईएएनएस)। जिन लोगों का प्रतिरोधी तंत्र कैंसर की चपेट में है, उन्हें सर्दी के मौसम में संक्रमण का अधिक खतरा रहता है। इस मौसम में इन रोगियों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा 15 से 20 फीसदी बढ़ जाता है।

मैक्स हेल्थकेयर के कैंसर विशेषज्ञ अमित भार्गव कहते हैं, "प्रतिरोधी क्षमता के कमजोर हो जाने के कारण ऐसे मरीजों के संक्रमण की चपेट में आने का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कुछ खास तरह के कैंसर के मरीजों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे मरीजों के फ्लू की चपेट में आने का खतरा अधिक होता है। फ्लू के कारण मरीज लंबे समय तक बीमार रह सकता है।"

प्रतिरोधी तंत्र यानी इम्युन सिस्टम का कैंसर दूसरी बीमारियों से लड़ने की क्षमता को भी प्रभावित करता है। आर्टेमिस हेल्थ इंस्टीट्यूट के कैंसर विभाग के प्रमुख अशोक वैद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "जो मरीज रक्त कैंसर जैसी घातक बीमारियों की चपेट में हैं उनके संक्रमण की जद में आने का खतरा अधिक होता है।"

अपोलो इंद्रप्रस्थ अस्पताल के वरिष्ठ कैंसर सर्जन फिरोज पाशा कहते हैं कि रक्त कैंसर से ग्रस्त मरीजों में श्वेत रक्त कोशिकाओं की मात्रा काफी कम हो जाती है। ऐसे में मरीज संक्रमण से लड़ने की क्षमता खोने लगता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+