बुश ने गलतियां मानीं, पर भारत में अपनी छवि को उपलब्धि बताया

अरुण कुमार

वाशिंगटन,13 जनवरी(आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने अपनी गलतियां स्वीकार करने के साथ ही भारत समेत पूरी दुनिया में अमेरिका और अपनी छवि को उपलब्धि के तौर पर गिनाया। उन्होंने इस धारणा को सिरे से खारिज कर दिया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका की नैतिक साख को बट्टा लगा।

उन्होंने राष्ट्रपति के तौर पर अपनी अंतिम प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि यह धारणा गलत है कि उनके कार्यकाल में अमेरिका की छवि खराब हुई। उन्होंने कहा, "मैं इसे सिरे से खारिज करता हूं कि अमेरिका की नैतिक साख को ग्रहण लगा। मैं समझता हूं कि पूरी दुनिया में अमेरिका को इज्जत की नजरों से देखा जाता है। हो सकता है कि कुछ लोगों या आप पत्रकारों में से कुछ को मैं पसंद नहीं हूं, पर इतना चलता है। आप सभी की नजर में अच्छे नहीं हो सकते।"

उल्लेखनीय है कि नवनिर्वाचित राष्ट्रपति बराक ओबामा सरकार ने पूरी दुनिया में अमेरिकी छवि निखारने का वादा किया है। इस संदर्भ में टिप्पणी करते हुए बुश ने कहा, "आप चाहे अफ्रीका जाकर अफ्रीकियों से पूछिए या चीनियों या फिर भारतीयों से, सभी अमेरिका की तारीफ करेंगे। भारत में अमेरिका की छवि उदार देश की है।"

उन्होंने स्वीकार किया कि इराक संकट से निपटने में अमेरिकी सैनिकों से चूक हुई और इससे दुनिया में गलत संदेश गया। बुश ने इराक पर अमेरिकी हमले के कुछ पहलुओं को भी 'निराशाजनक' करार दिया। इराक के पास नरसंहारक हथियार होने के दावे के झूठा साबित होने को भी उन्होंने अपनी सरकार की विफलताओं में गिनाया। उन्होंने कूटनीतिक लहजे में कहा, "पता नहीं आप इसे गलती मानते हैं या नहीं, पर मैं समझता हूं कि यह सब योजना के मुताबिक नहीं हुआ।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+