कश्मीर में 2 आतंकवादी ढेर, 2 पुलिसकर्मी शहीद (लीड-1)
जम्मू से 160 किलोमीटर दूर राजौरी के कल्लार जंगल में मंगलवार शाम को पुलिस और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी शुरू हुई।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आतंकवादियों के छिपने के ठिकाने को घेर लिया। इसके बाद दोनों ओर से हुई गोलीबारी में लश्कर-ए-तैयबा के दो संदिग्ध आतंकवादी मारे गए। इस कार्रवाई में दो पुलिसकर्मी भी शहीद हो गए।
पुलिस मुताबिक इस जगह पर पांच आतंकवादी छिपे हुए थे। हालांकि अब गोलीबारी खत्म हो चुकी है। पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि अन्य आतंकवादी वहां से फरार हो गए।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले पुंछ जिले के मेढर के जंगलों में आठ दिनों तक मुठभेड़ चली थी जिसमें तीन सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए थे। पुंछ में हुई संघर्ष में कोई आतंकवादी न तो मारा जा सका था न ही गिरफ्तार किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications