मनमोहन सिंह ने जरदारी को भेजा कबूतरछाप ग्रीटिंग कार्ड!

इस कबूतरछाप कार्ड का यहां के राजनयिक हलके में खास अर्थ लगाया जा रहा है। कार्ड के कवर पर कबूतर का चित्र छपा है। राष्ट्रपति के प्रवक्ता फरहतुल्ला बाबर ने 'डॉन' अखबार से बातचीत करते हुए कहा, "राष्ट्रपति जरदारी जल्द ही इस कार्ड का जवाब देंगे। भारतीय प्रधानमंत्री के इस सकारात्मक संदेश से हम उत्साहित हैं।"

इस ग्रीटिंग कार्ड पर मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी गुरशरण कौर के हस्ताक्षर हैं। इसमें लिखा गया है, "आपको नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।" बाबर ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री द्वारा ऐसा कार्ड भेजा जाना सुलह की उम्मीद जगाता है। इससे दोनों मुल्कों में तनाव कम करने में मदद मिलेगी।

बाबर ने कहा कि सफेद कबूतर शांति का प्रतीक माना जाता है। मनमोहन सिंह ने ऐसा कार्ड भेजकर बेहतर रिश्ते का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल से इस क्षेत्र में तनाव दूर करने में मदद मिलेगी। ऐसा ही कार्ड प्रधानमंत्री गिलानी को भी भेजा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+