बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए वाम दलों ने मिलाए हाथ
पटना, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बिहार में तीन प्रमुख वामपंथी पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हाथ मिला लिया है। इन दलों ने सीटों के बंटवारे के बारे में प्रारंभिक बातचीत भी आरंभ कर दी है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी-लेनिनवादी (भाकपा-माले) आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे। इस राजनीतिक बदलाव से संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) को झटका लग सकता है, खासकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को। पूर्व में ये वामपंथी दल अलग-अलग चुनाव लड़ते रहे हैं।
माकपा के पूर्व सांसद और वाम समन्वय समिति के संयोजक जलालुद्दीन अंसारी ने कहा, "हम लोगों ने सिर्फ हाथ ही नहीं मिलाया है बल्कि लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे और तालमेल पर बातचीत भी आरंभ कर दी है।"
उन्होंने कहा कि हम जल्द ही संयुक्त रूप से केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ एक जनांदोलन करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications