कृषि को पुनर्जीवित करने के लिए दूरगामी नीति की जरूरत : आडवाणी
अपने निवास पर आयोजित किसान प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक में आडवाणी ने कहा, "देश में आज किसानों की जो स्थिति है वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है। आगामी चुनाव में राजग यदि सत्ता में आता है तो हमारी सरकार भारतीय कृषि को पुनर्जीवित करने के लिए दूरगामी नीति और कार्यक्रम बनाकर उपचारी कदम उठाएगी।"
उन्होंने कहा, "कृषि क्षेत्र में सरकारी खर्च में 1990 के दशक से जबरदस्त रूप से कमी आई है। हमें सत्ता मिली तो हम इसे बड़े पैमाने पर बढ़ाएंगे। ग्रामीण आधारभूत ढांचों यानी बिजली, सड़क और पानी तथा सिंचाई व भंडारण संबंधी सुविधाओं के विकास को व्यापक रूप से प्रोत्साहित करेंगे।"
आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने स्वतंत्रता के बाद बड़ी लम्बी अवधि तक भारत पर शासन किया। इसी के परिणामस्वरूप जनता में खतरनाक स्तर पर आजीविका की असुरक्षा दिख रही है। हजारों किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार घोषित राहत पैकेजों से भी राहत नहीं मिल सकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications