सोमनाथ को माकपा में वापस लेने की मांग उठी
इस संबंध में पश्चिम बंगाल के परिवहन मंत्री सुभाष चक्रवर्ती ने पार्टी की प्रदेश इकाई के सचिव बिमान बोस को पत्र लिखकर सोमनाथ को फिर से पार्टी में शामिल करने की मांग की है।
चक्रवर्ती ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "मैंने बिमान बोस को इस बारे में पत्र लिखा है क्योंकि पश्चिम बंगाल में वे पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि पार्टी की प्रदेश इकाई इस मामले को केंद्रीय समिति की बैठक में जरूर उठाएगी।"
उन्होंने कहा, "पार्टी में हमारी भी कुछ बाध्यताएं हैं लेकिन इसके बावजूद जब भी जरूरत पड़ी, मैं इस मामले को उठाऊंगा।"
उल्लेखनीय है कि वामदलों द्वारा केंद्र सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद लोकसभा में विगत 22 जुलाई को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया था। इसके अगले ही दिन सोमनाथ को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। पार्टी चाहती थी कि विश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले सोमनाथ लोकसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें। सोमनाथ ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications