ब्रिटेन ने पाक को लश्कर से निपटने की नसीहत दी (लीड-1)

ब्रिटेन के विदेश मंत्री डेविड मिलीबैंड ने यहां विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी से मुलाकात के बाद कहा, "यह स्पष्ट है कि मुंबई हमलों का तार कहां से जुड़ा है और इस कांड के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जिम्मेदारी किसकी है। पाकिस्तान की यह मौलिक जिम्मेदारी है कि वह इस समस्या को जड़ से खत्म करे। इस संगठन से 'प्रत्यक्ष और राजनीतिक' तौर पर निपटने की जरूरत है।"

उन्होंने मुखर्जी के साथ एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि पाकिस्तान की यह अहम जिम्मेदारी है कि उन तत्वों से निपटा जाए जो भारत के साथ उसके रिश्ते में तनाव घोलने में लगे हैं। मिलीबैंड ने कहा, "जो लोग मुंबई हमलों के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें हर हालत में सजा मिलनी चाहिए। इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति दिखाए जाने की जरूरत है।"

वह भारत के चार दिवसीय दौरे पर आए हैं। करीब एक महीने पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन भारत के प्रति एकजुटता का इजहार करने के लिए नई दिल्ली आए थे। वैसे, मिलीबैंड ने इस हमले में पाक सरकार की भूमिका होने की आशंका को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि इसमें पाक सरकार की भूमिका है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+