सोरेन के उत्तराधिकारी का फैसला दिल्ली में
इस संबंध में चर्चा के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सुप्रीमो और निवर्तमान मुख्यमंत्री शिबू सोरेन पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के साथ मंगलवार की देर शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राज्य में सत्ताधारी संप्रग के नेताओं ने अगले मुख्यमंत्री का फैसला करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव को अधिकृत कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि सोरेन के आवास पर सोमवार की रात प्रदेश के संप्रग नेताओं की बैठक हुई जिसमें मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी एक नाम पर आम सहमति नहीं बन सकी। इससे पहले झामुमो की तरफ से मुख्यमंत्री पद के लिए चंपई सोरेन का नाम सामने आया।
सोरेन के सोमवार को संवाददाताओं से कहा था, "संप्रग के केंद्रीय नेताओं को चंपई का नाम स्वीकार नहीं होगा तो उन्हें चुनाव के लिए तैयार रहना चाहिए।"
इस बीच कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस को बताया, "हम झामुमो को राज्य में और राजनीतिक ड्रामेबाजी नहीं करने देंगे। चंपई तो नाम के मुख्यमंत्री होंगे। दो महीने बाद चुनाव जीतकर फिर सोरेन मुख्यमंत्री बनना चाह रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications