तिपहिया चालकों में शिष्टाचार की भावना भर रहा है स्टार क्लब

नई दिल्ली, 13 जनवरी (आईएएनएस)। आप जल्दबाजी में हैं और अपने मुकाम तक पहुंचने के लिए तिपहिया का इंजतार कर रहे हैं। बेसब्री के इस क्षण में कोई तिपहिया चालक आप से ज्यादा रकम की उम्मीद करता है, पर ऐसा नहीं होने पर वह आगे बढ़ जाता है। आप खिन्नता जताकर ही रह जाते हैं। लोगों को ऐसे ही कड़वे अनुभव से मुक्त कराने में लगा है ऑटो-रिक्शा स्टार क्लब।

दिल्ली में सक्रिय गैर सरकारी संगठन 'न्याय भूमि' द्वारा स्थापित ऑटो-रिक्शा स्टार क्लब का उद्देश्य है यात्रियों और तिपहिया चालकों के रिश्ते में सुधार लाना और तिपहिया चालकों के हितों की रक्षा करना। इस क्लब के हर सदस्य से 'ईमानदार ऑटो चालक' बनने की उम्मीद की जाती है। क्लब का लक्ष्य है लोगों की नजर में तिपहिया चालकों की छवि सुधारना।

न्याय भूमि पिछले दो वर्षो से तिपहिया चालकों की जिंदगी सुधारने में लगा है। संगठन के सचिव राकेश अग्रवाल ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, "इस क्लब के सदस्यों से उम्मीद की जाती है कि वे यात्रियों को मायूस नहीं करेंगे। ये सदस्य यात्रियों को ढोने से मना नहीं करेंगे और न ही लोगों से ज्यादा रकम मांगेंगे। उनसे यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की उम्मीद की जाती है।"

उन्होंने बताया कि क्लब के हर सदस्य को शिष्टाचार और अनुशासन की महत्ता समझाई गई है। उन्हें यात्रियों के साथ शिष्ट और अनुशासित व्यवहार का प्रशिक्षण दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+