गिलानी ने मुझे बयान देने के लिए अधिकृत किया था : दुर्रानी
जियो टीवी के मुताबिक दुर्रानी यह मानते हैं कि उन्हें बलि का बकरा बनाया गया है। चैनल की एक रिपोर्ट में दुर्रानी के हवाले से कहा गया है कि उन्होंने ऐसा बयान देकर कोई गुनाह नहीं किया।
दुर्रानी ने चैनल से बातचीत करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री को मुझे पद से हटाने का अधिकार है, लेकिन जिस तरीके से उन्होंने यह फैसला किया वह सही नहीं था। वैसे, मैं आज भी मानता हूं कि गिलानी सौम्य और भद्र इंसान हैं। मुझे हटाने का फैसला ऐसे लिया गया जैसे मैंने कोई बड़ा गुनाह कर दिया है।"
उन्होंने इसका जिक्र किया कि पिछले साल दिसंबर में प्रधानमंत्री की ओर से एक आदेश जारी कर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार, विदेश मंत्री और सूचना मंत्री को भारत से जुड़े हालात पर बोलने को अधिकृत कर दिया गया था। उनकी बातचीत से पता चलता है कि राष्ट्रपति कार्यालय प्रधानमंत्री कार्यालय पर हावी है और गिलानी स्वतंत्र रूप से फैसला नहीं ले पा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications