मुंबई हमला : सऊदी के खुफिया विभाग के प्रमुख पाकिस्तान पहुंचे (लीड-1)

इस्लामाबाद, 13 जनवरी (आईएएनएस)। मुंबई हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच उत्पन्न ताजा तनाव पर चर्चा और पाकिस्तान की राजनीतिक स्थिति का जायजा लेने के लिए सऊदी अरब के खुफिया विभाग के प्रमुख प्रिंस मुकरिन बिन अब्दुल अजीज मंगलवार को इस्लामाबाद पहुंचे।

एक अधिकारी ने बताया, "मुकरिन राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से मिलेंगे और मुंबई हमले के बाद भारत के साथ उत्पन्न तनाव पर चर्चा करेंगे।" मुकरिन सऊदी अरब के शक्तिशाली लोगों में शुमार हैं। उन्हें सऊदी के शाह अब्दुल्ला का नजदीकी भी माना जाता है।

हालांकि पाकिस्तान के एक जाने माने नेता ने बताया कि मुकरिन की यात्रा का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान की राजनीति को स्थायित्व प्रदान करना है। वे जरदारी के अलावा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भी मिलेंगे और दोनों को करीब लाने का प्रयास करेंगे।

पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने वर्ष 1999 में जब पाकिस्तान में सैनिक शासन लगाया था और शरीफ को देश से निर्वासित कर दिया था तो उस दौरान सऊदी अरब में मुकरिन ने उनकी मदद की थी। मुकरिन ने शरीफ की पाकिस्तान वापसी में भी अहम भूमिका निभाई थी।

अधिकारियों का कहना है कि शरीफ ने भारत के साथ संबंधों पर चर्चा के लिए मुकरिन को विशेष तौर पर पाकिस्तान आमंत्रित किया है।

इसके अलावा मुकरिन पाकिस्तान में सऊदी अरब के राजदूत अली अवध अल-असेरी द्वारा आयोजित स्वागत समारोह में भी हिस्सा लेंगे। इस समारोह में पाकिस्तान के विभिन्न दलों के आला नेता मौजूद रहेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+