बांग्लादेश दौरे में आतंकवाद पर चर्चा करेंगे मुखर्जी
मुखर्जी का अगले महीने के आरंभ में बांग्लादेश जाने का कार्यक्रम है। समाचार पत्र 'न्यू एज' के अनुसार उनकी यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए सोमवार को बांग्लादेश में भारतीय उच्चायुक्त पिनाक रंजन मुखर्जी ने बताया कि भारत सरकार की मुख्य चिंता आतंकवाद का खात्मा कर क्षेत्र में सुरक्षित माहौल तैयार करने को लेकर है।
चक्रवर्ती ने कहा, "आतंकवाद के मसले पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। हम उपमहाद्वीप में आतंकवादियों के साथ मिलकर कदम उठाएंगे।"
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दक्षिण एशिया में आतंकवाद से निपटने के लिए संयुक्त कार्यबल बनाने की दिशा में पहल करने की प्रतिबद्धता जताई थी।
उन्होंने कहा कि मुखर्जी हसीना को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ओर से शुभकामनाएं देंगे और द्विपक्षीय तथा क्षेत्रीय मसलों पर चर्चा करेंगे।
बांग्लादेश के बंदरगाहों के इस्तेमाल संबंधी भारत के अर्से से लंबित पड़े मसले पर उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। भारत दोनों देशों के बीच व्यापार को बढ़ावा देने के लिए उसके बंदरगाहों के इस्तेमाल की इजाजत चाहता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications