गाजा में भारी संघर्ष, हवाई हमले तेज (लीड-1)

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इजरायल ने सोमवार रात भी लड़ाकू विमानों और हेलीकाप्टरों से हमला किया। तेल अवीव स्थित एक सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि गाजा में वायुसेना जमीनी लड़ाई लड़ रहे सैनिकों की सहायता कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि हमास के 60 ठिकानों पर हमला किया गया। दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र ने इजरायल से अपील की है कि वह गाजा के निवासियों को मानवीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए तुरंत संघर्ष विराम करे।

इससे पूर्व इजरायली सुरक्षा बलों ने सोमवार को एक बार फिर राहत सामग्रियों से लदे ट्रकों के गाजा में प्रवेश के लिए तीन घंटे तक हमले की तीव्रता कम की।

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायता कार्यक्रम के संयोजक जॉन होम्स ने 24 घंटे के भीतर हमलों में कमी लाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तीन घंटे तक संघर्ष धीमी करना राहत कार्यो के लिए पर्याप्त नहीं है।

उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद पहले ही गाजा में तत्काल संघर्ष विराम की अपील कर चुका है लेकिन इजरायल और हमास दोनों ने इससे इनकार कर दिया है।

गाजा में जारी इजरायली हमलों में कम से कम 919 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 4,300 घायल हो गए। संघर्ष में 13 इजरायली भी मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+