नेपाल में कम्युनिस्ट दलों के एकीकरण की प्रक्रिया तेज

सुदेशना सरकार

काठमांडू, 13 जनवरी(आईएएनएस)। अपने उत्तरी पड़ोसी चीन से प्रेरित होकर नेपाल में सत्तारूढ़ माओवादी पार्टी ने भी वाम दलों के एकीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी है। चीन की तरह नेपाल में भी सिर्फ एक वाम दल होगा।

मंगलवार को कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल(माओइस्ट्स) का विलय कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल(यूनिटी सेंटर-मसल) के साथ होगा और नए दल का नाम बदलकर कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल(यूनिफाइड-माओइस्ट) हो जाएगा। दोनों दलों में एकीकरण के मुद्दे पर लंबे समय से बात होती रही है। इस विलय से संसद में माओवादी सांसदों की संख्या में इजाफा हो जाएगा। पिछले साल अप्रैल में माओवादियों ने चुनाव में 220 सीटें जीती थीं।

मसल गुट के संस्थापक महासचिव मोहन विक्रम सिंह अभी भूमिगत हैं, लेकिन संगठन के मौजूदा प्रमुख काजी श्रेष्ठ प्रकाश सार्वजनिक तौर पर दिखने लगे हैं। प्रकाश ने मीडिया से बातचीत करत हुए कहा, "देश में नई लोकतांत्रिक क्रांति के लिए हम विलय को तैयार हैं। इससे वाम एकता पुष्ट होगी।"

उल्लेखनीय है कि नेपाल की राजनीति में दिलचस्पी ले रहा चीन नेपाल की माओवादी सरकार को वाम धड़ों के एकीकरण के लिए प्रेरित करता रहा है। माओवादी नेता और प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल उर्फ प्रचंड इस एकीकृत दल के मुखिया होंगे। इस दल की केंद्रीय समिति में 175 सदस्य होंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+