ृपरमाणु वैज्ञानिक खान और उनके सहयोगियों पर अमेरिकी प्रतिबंध

वाशिंगटन, 13 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों के पूर्व वैज्ञानिक अब्दुल कदीर खान और उनके 12 अन्य सहयोगियों समेत तीन निजी कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है जबकि एक प्रभावशाली अमेरिकी सांसद ने परमाणु के नए अवैध कारोबार को पनपने से रोकने के लिए कदम उठाने की मांग की है।

अमेरिका ने खान के साथ अन्य लोगों पर अवैध तरीके से परमाणु तकनीक के हस्तांतरण में शामिल होने के कारण प्रतिबंध लगाया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय का कहना है कि ऐसे प्रतिबंधों से परमाणु अप्रसार के काम में मदद मिलेगी।

विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष और डेमोक्रेट हॉवार्ड बेरमेन ने सोमवार को कहा कि खान और अन्य 12 लोगों पर देर से प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन हम इसका स्वागत करते हैं।

बेरमेन ने कहा कि इन सभी प्रतिबंधों के लगाए जाने से परमाणु तकनीक के अवैध तरीके से हस्तांतरण पर रोक नहीं लग सकती। उन्होंने कहा कि अभी भी ऐसी तकनीकों का हस्तांतरण हो रहा है।

बेरमेन ने कहा कि कांग्रेस को परमाणु तकनीक के अवैध तरीके से हस्तांतरण पर रोक लगाने के लिए नए कोष उपलब्ध कराने के वास्ते तैयार रहना चाहिए।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अनुसार खान और उनके सहयोगियों ने ईरान, लीबिया और उत्तर कोरिया को परमाणु हथियारों की तकनीक मुहैया कराई थी।

उल्लेखनीय है कि खान को पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रमों का जनक कहा जाता है। पाकिस्तान ने उन्हीं के नेतृत्व में वर्ष 1998 में परमाणु परीक्षण किए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+