गाजा में कार्रवाई जल्द खत्म कर सकता है इजरायल: अधिकारी

तेलअवीव, 12 जनवरी (आईएएनएस)। गाजा में तत्काल संघर्षविराम लागू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र के बढ़ते दबाव के कारण इजरायल वहां जारी सैन्य कार्रवाई जल्द समाप्त कर सकता है।

समाचार एजेंसी रिया नवोस्ती ने इजरायल के रक्षा उप मंत्री मेटन विनाइ के हवाले से रविवार को खबर दी, "संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव ने हमारे लिए ज्यादा संभावनाएं नहीं छोड़ी हैं। ऐसा लग रहा है कि हम अपना जमीनी हमला और पूरी कार्रवाई समाप्त करने की तैयारी में हैं।"

विनाइ का बयान प्रधानमंत्री एहुद ओल्मर्ट के रविवार को दिए उस बयान के विपरीत है जिसमें उन्होंने कहा था कि इजरायल गाजा पट्टी में अपना लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच गया है। लेकिन वह अपना अभियान तब तक जारी रखेगा जब दक्षिणी क्षेत्रों को रॉकेट हमलों के खतरे से छुटकारा नहीं दिला देता।

ओल्मर्ट ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की ओर से किए जा रहे संघर्षविराम के अनुरोधों को खारिज करते हुए कहा,"हमें नैतिकता का पाठ पढ़ाने वाले देशों समेत दुनिया के किसी भी देश ने हमारे जितने संयम का परिचय नहीं दिया है।"

इजरायल ने शनिवार रात गाजा पट्टी में 60 से ज्यादा हवाई हमले किए थे। इनमें पांच फिलीस्तीनी मारे गए थे और छह अन्य घायल हो गए थे। इजरायली सुरक्षा बलों द्वारा जमीनी हमले तेज करने और उनके घनी बसावट वाले इलाकों की ओर बढने की भी खबर है।

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने पत्रकारों को बताया कि इस संघर्ष में 854 फिलस्तीनी मारे जा चुके हैं। इनमें 270 बच्चे, 68 महिलाएं और 90 वृद्ध शामिल हैं। इसके अलावा 400 बच्चों समेत करीब 4000 लोग घायल हो गए हैं।

इस बीच न्यूयार्क के एक मानवाधिकार संगठन ने इजरायल पर गाजा में हमलों के दौरान सफेद फास्फोरस का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इजरायल ने इस आरोग का खंडन किया है। इस संघर्ष में इजरायल के 10 सैनिकों समेत 13 लोग मारे गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+