मुशर्रफ की वर्दी उतरवाने में बिडेन की महत्वपूर्ण भूमिका : गिलानी
इस्लामाबाद, 12 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने सोमवार को कहा है कि पूर्व सैनिक तानाशाह परवेज मुशर्रफ को सेना प्रमुख का पद छोड़ने के लिए विवश करने और देश में लोकतंत्र बहाली में अमेरिका के नवनिर्वाचित उप राष्ट्रपति जोसेफ बिडेन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
बिडेन को पाकिस्तान का सर्वोच्च नागरिक सम्मान हिलाल-ए-कायद-ए-आजम देने के बारे में पूछे गए एक प्रश्न का जवाब देते हुए गिलानी ने कहा कि अमेरिकी विदेश संबंध समिति के अध्यक्ष पद पर रहते हुए बिडेन ने पाकिस्तान में लोकतंत्र बहाली के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए।
उन्होंने कहा कि बिडेन के प्रयास से ही मुशर्रफ ने सेना प्रमुख का पद छोड़ा। गिलानी ने कहा कि बिडेन पाकिस्तान के समर्थक हैं और उन्होंने देश के लिए काफी काम किया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री रिचर्ड बाउचर को हिलाल-ए-कायद-ए-आजम से सम्मानित किया था। इसकी विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने निंदा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications