कास्ट्रो सार्वजनिक कार्यक्रमों में नजर नहीं आएंगे : चावेज
ईएफई न्यूज एजेंसी के मुताबिक चावेज ने रविवार को एक टीवी कार्यक्रम 'आलो प्रेजीडेंटे' के लिए दिए साक्षात्कार में कहा, "यह खेद की बात है कि हमारे नायक और आदर्श रहे फिदेल कास्ट्रो भविष्य में सार्वजनिक नहीं होंगे। उनका स्वास्थ्य इसकी इजाजत नहीं देता। अपनी चिर परिचित सैनिक वर्दी में लोगों से हाथ मिलाने या उन्हें गले लगाने वाले कास्ट्रो दोबारा हमें सार्वजनिक कार्यक्रमों या समारोहों में नजर नहीं आएंगे।"
उन्होंने कहा कि कास्ट्रो भले ही सार्वजनिक नहीं होंगे, लेकिन उनकी विरल तस्वीरें हमारे जेहन में हमेशा जिंदा रहेंगी। चावेज ने भावुक स्वर में कहा, "कास्ट्रो हमारे आदर्श रहे हैं। जब जुलाई 2006 में मैं उनके साथ शहीद क्रांतिकारी चे ग्वेरा के घर गया था तो मुझे इसका कतई आभास नहीं था कि कास्ट्रो के साथ उनकी यह अंतिम आधिकारिक यात्रा होगी।"
चावेज ने कहा कि कास्ट्रो उनके लिए पिता, भाई, गुरु, कामरेड, आदर्श नायक और प्रेरणास्रोत सभी रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications