मलेशिया में बांग्लादेश के उच्चायुक्त पर मुजीब हत्याकांड में मुकदमा चलेगा
प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार में विदेश मामलों के कनिष्ठ मंत्री हसन महमूद ने रविवार को साक्षात्कार में कहा, "इस राजनयिक को वापस बुलाया जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।" पूर्व सैनिक खैरुज्जमां उन 28 लोगों की जमात में थे जिन पर मुजीब की हत्या करने का आरोप है। एक सैन्य तख्तापलट को अंजाम देकर मुजीब और उनके परिवार के कई सदस्यों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस सनसनीखेज कांड को 15 अगस्त, 1975 को अंजाम दिया गया था।
खैरुज्जमां को खालिदा जिया के कार्यकाल में उच्चायुक्त नियुक्त किया गया था। महमूद ने बीडी न्यूज24 ़डॉट कॉम से बातचीत में कहा, "इस राजनयिक को हटाए जाने के मसले पर मंथन हो चुका है। उन्हें जल्द ही कानून का सामना करना पड़ेगा। यह दुख की बात है कि ऐसे व्यक्ति को यह सम्मानित पद दिया गया जिस पर देश के संस्थापक की हत्या में शामिल होने का आरोप है।"
हसीना के पूर्ववर्ती कार्यकाल में भी खैरुज्जमां के खिलाफ कानूनी कार्रवाई हुई थी, लेकिन खालिदा के कार्यकाल के दौरान उन्हें जेल से रिहाकर उच्चायुक्त बना दिया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications