रिश्वत की राशि की बरामदगी के लिए हसीना सरकार से मदद मांगी
एक अमेरिकी-ब्रिटिश प्रतिनिधिमंडल ने इस सिलसिले में बांग्लादेश के कानून मंत्री शफीक अहमद से मुलाकात की। अमेरिकी न्याय विभाग में उप प्रमुख लिंडा एम़ सैमुअल, एफबीआई एजेंट देबोराह हेप्रेवोटे और यूके इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के परामर्शदाता फिरदौस अहमद इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे। इन अधिकारियों ने खालिदा के कार्यकाल के दौरान कोको और कुछ मंत्रियों को दी गई रिश्वत का ब्यौरा कानून मंत्री को सौंपा। ब्यौरे में उन लोगों की एक सूची संलग्न हैं जिन्होंने रिश्वत खाई।
शफीक ने रविवार की रात 'डेली स्टार' अखबार से बातचीत में कहा, "हमने इस प्रतिनिधिमंडल को इस मोटी रकम की बरामदगी में भरपूर मदद देने का वादा किया है।" इस प्रकरण ने जिया परिवार के दामन को दागदार बना दिया और इसका खामियाजा उसे चुनावी शिकस्त के रूप में भुगतना पड़ा।
खालिदा के छोटे पुत्र कोको को भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप में जेल की हवा खानी पड़ी थी। फिलहाल वह सिंगापुर में स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। शफीक के मुताबिक सिंगापुर, ब्रिटेन और संयुक्त अरब अमीरात समेत 20 देशों के बैंकों में यह रकम जमा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications