कराची में अग्निकांड, 40 मरे
कराची, 9 जनवरी (आईएएनएस)। पाकिस्तान के कराची शहर की झोपड़-पट्टी में हुए एक अग्निकांड में कम से कम 40 लोग मारे गए हैं।
टीवी चैनल 'जियो' की ओर से शुक्रवार को दी गई खबर के मुताबिक कराची के सेक्टर-पांच में आग उस समय भड़क उठी जब लोग सो रहे थे। रिपोर्ट में इस अग्निकांड में अनेक लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गई है।
रिपोर्ट में कहा गया है, "लोग सोते समय अचानक आग के शोलों से घिर गए। आग इतनी तेजी से फैली की बहुत से लोग उठकर भाग भी नहीं सके। कुछ लोग इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी शिनाख्त भी नहीं हो सकती।"
'जियो टीवी' ने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि 15 बच्चों समेत कम से कम 24 शव पोस्टमार्टम के लिए विभिन्न अस्पतालों में ले जाए गए हैं।
आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि बिजली का तार एक झोंपड़ी की छत पर गिरने के बाद आग भड़क उठी।
अग्निशमन अधिकारी और स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications