दुर्रानी की बर्खास्तगी के मसले पर जरदारी और गिलानी में चर्चा
पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' में शुक्रवार को प्रकाशित खबर के अनुसार राष्ट्रपति भवन में जरदारी और गिलानी के बीच बैठक एक घंटे से अधिक देर तक चली। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति मुद्दे पर भी चर्चा की।
समाचार पत्र के अनुसार बैठक में जरदारी ने कहा कि जहां पाकिस्तान मुंबई हमलों की जांच में जुटा है वहीं भारत द्वारा उस पर लगातार आरोप लगाने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।
उधर, दुर्रानी ने आईएएनएस से बातचीत में मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान जीवित पकड़े एकमात्र आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के पाकिस्तानी होने की बात कबूलने के अपने रुख का बचाव करते हुए कहा, "मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा और सुरक्षा मामलों पर बयान जारी करने का मुझे अधिकार है।" लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कसाब की शिनाख्त उन्होंने कैसे की।
इससे पूर्व जरदारी और गिलानी ने अमेरिकी राजदूत ऐनी डब्ल्यू. पेटर्सन से राष्ट्रीय और क्षेत्रीय मसलों समेत भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव, बसाब और दुर्रानी की बर्खास्तगी के मसले पर भी चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications