गिलानी ने अब छेड़ा कश्मीर का राग
'पाकिस्तान में लोकतंत्र' नाम से आयोजित संगोष्ठि में गिलानी ने कहा, "कश्मीर मसले का हल वहां के लोगों की भावनाओं के अनुरूप होना चाहिए। इससे पूरे क्षेत्र में शांति और स्थिरता आएगी।"
संगोष्ठि की समाप्ति के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर मसले का हल कश्मीरियों की रजामंदी और संयुक्त राष्ट्र प्रस्तावों के तहत होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उनका देश फिलहाल कई चुनौतियों का सामना कर रहा है। उनकी सरकार अपने पड़ोसियों के साथ संबंध सुधारने के प्रयास में है।
गिलानी ने कश्मीर मसला उस समय उठाया है जब मुंबई हमले में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों के शामिल होने की वजह से अमेरिका समेत पूरी दुनिया की ओर से पाकिस्तान पर दबाव बन रहा था।
गौरतलब है कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में ताजमहल होटल और ओबरॉय होटल समेत कई अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर हुए आतंकवादी हमलों में लगभग 175 लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications