बिहार में ठंड से लोगों को मिली कुछ राहत

पटना मौसम विभाग के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला अभी जारी रहेगा। उन्होंने ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने के कारण ही न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखा जा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को पटना न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को पटना का अधिकतम तापमान 23.0 डिग्री और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

लश्कर के अनुसार शुक्रवार को राज्य का सबसे ठंडा स्थान पूर्णिया जिला रहा जहां का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि अगले दो दिनों में राज्य के कुछ क्षेत्रों में बादल छाये रहने की संभावना है।

तापमान में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए राजधानी के अधिकांश विद्यालय क्रिसमस की छुट्टी के बाद शुक्रवार को खुल गए। वैसे इन विद्यालयों को छह जनवरी को ही खुलना था लेकिन ठंड की वजह से जिला प्रशासन ने विद्यालयों को गुरुवार तक बंद रखने का आदेश दिया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+