संचार क्षेत्र में निवेश के लिए प्रवासियों का आह्वान
सातवें प्रवासी भारतीय दिवस पर चेन्नई में आयोजित सम्मेलन में शुक्रवार को अमेरिका से आए अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए राजा ने कहा कि देश का संचार क्षेत्र तेजी के साथ विकास कर रहा है। प्रति वर्ष एक करोड़ नए उपभोक्ता इस क्षेत्र से जुड़ रहे हैं।
3जी ब्राडबैंड व वायरलेस एसेस सर्विसेस के लिए सरकारी नीति के दिशानिर्देशों का जिक्र करते हुए राजा ने कहा कि दोनों सेवाओं के लिए तरंगों की नीलामी की जाएगी।
राजा ने कहा, "इसके लिए एक इलेक्ट्रॉनिक नीलामी व्यवस्था विकसित की गई है। जल्द ही एक विशेषज्ञ एजेंसी की मदद से 3जी तरंगों की नीलामी आयोजित की जाएगी।"
इस अवसर पर संवाददाताओं से बातचीत में राजा ने कहा कि सत्यम कम्प्यूटर्स सर्विसेस के घोटाले का अन्य कंपनियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
राजा ने कहा, "इस तरह की घटना अपने आप में दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन इससे निवेश या अन्य कंपनियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications