उत्तरप्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी
लखनऊ स्थित मौसम विभाग के निदेशक जे.पी.गुप्ता ने आईएएनएस को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में गरज के साथ छीटें पड़ने की संभावना है। इसके अलावा ज्यादातर स्थानों पर बादल छाये रहेंगे। जिसके बाद शीतलहर का प्रकोप और बढ़ सकता है।
शुक्रवार को एक बार फिर मेरठ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा लुढ़ककर 7.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 11.0, झ्झांसी का 14.6 वाराणसी का 10.1, कानपुर का 11.6 , रायबरेली का 9.8 और बरेली का 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
कोहरे और शीतलहर के प्रकोप से हवाई, रेल और बस यातायात प्रभावित रहा है। शुक्रवार सुबह दिल्ली से लखनऊ आने वाली सभी उड़ानें अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से पहुंची। उधर लंबी दूरी वाली ट्रेनें कोहरे के चलते अपने निर्धारित समय से पांच से नौ घंटे देरी से चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications