ऑनलाइन धोखाधड़ी के आरोप में छात्र गिरफ्तार

एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि होटल प्रबंधन की पढ़ाई करने वाला छात्र, साहिल शर्मा हरियाणा के एक सरकारी अधिकारी का पुत्र है। उसकी मां एक नामी वास्तुकार हैं।

पुलिस उपाधीक्षक (अपराध) के.आई.पी. सिंह ने आईएएनएस को बताया, "साहिल शर्मा ने ऑनलाइन खरीदारी के लिए अमेरिका व ब्रिटेन के कई लोगों के क्रेडिट कॉर्ड का इस्तेमाल किया। उसने आम तौर पर महंगे मोबाइल फोन खरीदे।"

साहिल ने उपहारों की आपूर्ति करने वाले कर्नाटक के एक ऑनलाइन पोर्टल क्लिखुबली डॉट कॉम को तीन मोबाइल फोन के आर्डर दिए। इनकी कीमत 1,50,000 रुपये थी।

साहिल ने मोबाइल फोन के लिए कथित ई-मेल वर्ष 2008 के अगस्त महीने में गुड़गांव के एक होटल से किया। उसने अपने आप को रेजी अब्राहम नामक एक अमेरिकी नागरिक के रूप में प्रस्तुत किया। होटल में ही उसे मोबाइल की आपूर्ति की गई थी।

लेकिन जब असली अब्राहम के खाते से पैसा निकाल लिया गया तो अब्राहम ने कंपनी से शिकायत की कि उसने तो ऐसा कोई आर्डर दिया ही नहीं था।

पुलिस के अनुसार, अपनी सफलता से उत्साहित साहिल ने दोबारा ब्रिटेनवासी शीला लेन व अमेरिका के केरी शेल्डन के नाम से आर्डर दिया।

इस बार उसने मोबाइल फोन की आपूर्ति के लिए अपने घर व कॉलेज का पता दिया। पहले से ताक में बैठी पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+