मध्यप्रदेश में गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली दफ्तर फूंका
भिन्ड के पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने आईएएनएस को बताया है कि बिजली दफ्तर में आग लगाने वाले 25 लोगों के खिलाफ आलमपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छह लोगों को हिरासत में भी लिया गया। उन्होंने इस अग्निकांड में नुकसान की बात स्वीकारी है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के अन्य हिस्सों की तरह भिन्ड में भी घोषित और अघोषित बिजली कटौती जारी है। लहार तहसील के आलमपुर के लोग इस कटौती के चलते इतने गुस्से में आ गए कि उन्होंने बिजली घर का घेराव किया और इंजीनियर के दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। इस आगजनी में फर्नीचर और दस्तावेज पूरी तरह जलकर खाक हो गए।
बिजली कटौती के खिलाफ भिन्ड के अन्य हिस्सों में भी विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसी तरह दमोह में किसानों ने पिछले दिनों एक बिजली दफ्तर में तोड़फोड़ कर अपने गुस्से का इजहार किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications