एलिफैंट दर्रे पर कब्जा, जाफना-कैंडी राजमार्ग पर नियंत्रण : राजपक्षे (लीड-1)
राजपक्षे ने टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा, "सेना ने शुक्रवार दोपहर तक एलिफैंट दर्रे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। इस तरह लिट्टे के कब्जे से ए-9 महत्वपूर्ण राजमार्ग छुड़ा लिया गया है और उस पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है।"
उन्होंने कहा कि पिछले 23 वर्षो में पहली बार सेना ने 142 किलोमीटर लंबे जाफना-कैंडी राजमार्ग पर पूरी तरह नियंत्रण स्थापित किया है।
राजपक्षे ने कहा कि सेना की 53 और 55 डिवीजन ने करीब नौ साल के बाद इस राजमार्ग पर नियंत्रण हासिल किया।
किलिनोच्चि पर कब्जे के बाद एलिफैंट दर्रे पर नियंत्रण श्रीलंकाई सेना की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। जाफना-कैंडी राजमार्ग के लिट्टे के कब्जे से मुक्त किए जाने के बाद नागरिक और सेना के लिए दक्षिण से उत्तर आपूर्ति लाइन चालू हो सकेगी।
इस मार्ग के लिट्टे के कब्जे में होने से सेना के लिए रसद आदि की आपूर्ति जहाज के जरिये की जा रही थी जो कि काफी खर्चीला थ।
उल्लेखनीय है कि सेना इयाकाच्ची पर पहले ही कब्जा कर चुकी है। इयाकाच्ची एलीफैंट र्दे से कुछ किलोमीटर पहले पड़ने वाला एक छोटा कस्बा है। ए-9 जाफना-कैंडी राजमार्ग पर स्थित एलीफैंट दर्रा तमिल विद्रोहियों का मजबूत गढ़ माना जाता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications