भारत-पाक सीमा पर स्थिति नाजुक : गिलानी
गिलानी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पूर्वी सीमा पर स्थिति फिर से नाजुक हो गई है।
उन्होंने कहा कि हमने शांति बनाए रखने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जताई है और हम आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का सहयोग करना चाहते हैं।
विश्व समुदाय से दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने की अपील करते हुए गिलानी ने कहा कि सभी मुद्दों का बातचीत के जरिए हल निकाला जाना चाहिए।
पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और उनके संबंधों में आए तनाव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि ये खबरें आधारहीन हैं और इनमें कोई सच्चाई नहीं है।
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार महमूद दुर्रानी को बर्खास्त किए जाने से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि जरदारी ने मेरी सलाह पर उन्हें बर्खास्त किया है।
कश्मीर से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा, "कश्मीर समस्या का हल कश्मीर की जनता की भावनाओं के अनुकूल होना चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications