ब्रिटेन में स्तन कैंसर निरोधी बच्ची का जन्म
चिकित्सकों ने शुक्रवार को बताया कि बच्ची को बीआरसीए-1 नामक जीन के उन दुष्प्रभावों से मुक्त रखा गया है, जो मुख्यतया स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। इस जीन के कारण महिलाओं में स्तन कैंसर का 50 से 80 प्रतिशत खतरा रहता है।
लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक बच्ची और उसकी 27 वर्षीय मां काफी स्वस्थ है।
इस बच्ची के पिता के परिवार की तीन पीढ़ियों की महिलाओं में उम्र के 20वें पड़ाव के दौरान स्तन कैंसर के लक्षण पाए गए थे। इनमें बच्ची की मां, दादी, बहन और चचेरी बहन शामिल हैं।
बच्ची के जन्म के लिए एक नई तकनीक का उपयोग किया गया, जिसे प्री-इंप्लांटेशन जेनेटिक डायग्नोसिस (पीजीडी) नाम से जाना जाता है।
अस्पताल के निदेशक पॉल शेरहॉल ने बताया, "इस बच्ची को अनुवांशिक तौर पर स्तन कैंसर का खतरा नहीं रहेगा। साथ ही बड़े होने पर इसे गर्भाशय से जुड़ा कैंसर भी नहीं होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications