केंद्र से प्राप्त एम्बुलेंसों के संचालन के लिए एकमुश्त कार्ययोजना बनेगी
शर्मा शुक्रवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि सन् 1999 में 25 लाख रुपये लागत की पांच एम्बुलेंस केंद्र सरकार से राज्य सरकार को प्राप्त हुई थी जो शाहपुरा, दूदू, भीम, महुआ और दौसा में संचालित की जा रही है।
उन्होंने बताया कि शाहपुरा में ड्राइवर नहीं होने के कारण एम्बुलेंस नहीं चल रही थी किन्तु अब पिछले चार महीने से संविदा पर ड्राइवर रखने के बाद इसका संचालन किया जा रहा है।
विधानसभा में इससे पहले विधायक राव राजेंद्र सिंह के मूल प्रश्न का उत्तर देते हुए परिवहन मंत्री ने बताया कि केंद्रीय जहाजरानी एवं यातायात मंत्रालय से प्राप्त सात एम्बुलेंस क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, जयपुर में पंजीयन के उपरान्त उपलब्ध है। ये एम्बुलेंस राष्ट्रीय राजमार्गो पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में घायल होने वाले व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्राप्त हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications