अरबों वर्ष पहले हुए एक विस्फोट से प्रचंड ऊर्जा निकली थी
सिडनी, 9 जनवरी(आईएएनएस)। जैडको परियोजना की एक दूरबीन ने 11 अरब वर्ष पहले हुए एक महाविस्फोट से पैदा हुई बेहद प्रभावशाली गामा किरण को रिकार्ड किया है। माना जाता है कि इस विस्फोट से जो प्रकाश पैदा हुआ था, वह सूर्य के प्रकाश से एक अरब गुना ज्यादा प्रचंड था।
यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टर्न आस्ट्रेलिया(यूडब्ल्यूए) के वरिष्ठ शोधकर्ता और जैडको परियोजना के प्रमुख डेविड कॉवार्ड ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, "हमने दूरबीन के सहारे उस गामा किरण को रिकार्ड कर लिया है। इसके प्रयोगशाला विश्लेषण से पता चलता है कि उस विस्फोट से पैदा हुआ प्रकाश सूर्य से भी एक अरब गुना ज्यादा प्रचंड था।"
उन्होंने बताया कि शोधकर्ता टीम के सदस्य टिमो वाल्स्टा ने इस महाविस्फोट से निकली गामा किरण को पकड़ने के लिए एक सस्ते वीडियो कैमरे का इस्तेमाल किया, क्योंकि ऐसे मिशन में इस्तेमाल होने वाला अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी कैमरा खराब था। यूरोपीय सादर्न आब्जर्वेटरी केंद्र से इस शोध को पूरा किया गया। यह केंद्र दुनिया की सबसे कीमती और बड़ी दूरबीनों से लैस है।
कॉवार्ड ने कहा कि अगर आज ऐसा विस्फोट हो तो धरती पर विनाश का तांडव पैदा हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications