भारत-पाक दोस्ती का विरोध करने वाले पराजित होंगे: उमर अब्दुल्ला
मुख्यमंत्री बनने के बाद शुक्रवार को पहली बार अपने कार्यालय पहुंचे अब्दुल्ला ने संवाददाताओं से कहा कि हमारा दुश्मन पाकिस्तान नहीं बल्कि वहां मौजूद ऐसे तत्व हैं जो दोनों देशों के मित्रतापूर्ण संबंधों का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे तत्वों को पराजित किए जाने की आवश्यकता है न कि पाकिस्तान को।
मुंबई हमलों के बाद दोनों द
ेशों के बीच बढ़ रहे तनाव पर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य में विकास के लिए पाकिस्तान से अच्छे संबंध होना जरूरी है।
अब्दुल्ला ने कहा कि दोनों देशों के बीच तनाव से किसी को भी लाभ नहीं पहुंचेगा। उन्होंने विधानसभा चुनाव में हुए भारी मतदान पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, "राज्य की जनता ने देश और विश्व को संदेश दिया है कि जम्मू- कश्मीर पर्यटकों का स्वागत करने के लिए तैयार है।"
अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में बेरोजगारी दूर करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि अलगाववादियों और केंद्र सरकार के बीच वार्ता के लिए यह अनुकूल समय है।
गाजा में इजरायली हमले को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि हिंसा से किसी भी समस्या का समाधान नहीं निकल सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications