अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 10 मरे
काबुल, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के दक्षिणी निमरोज प्रांत में शुक्रवार सुबह एक आत्मघाती हमले में एक पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 10 व्यक्ति मारे गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार प्रांत के गवर्नर गुलाम दस्तगीर आजाद ने सिन्हुआ को बताया, "सूबे की राजधानी जारांज के स्थानीय बाजार में यह हमला 11.45 बजे पुलिस अधिकारी गुल मोहम्मद की कार के समीप हुआ।"
उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से चार शव बरामद हुए हैं। मरने वालों में निशाना बनाए गए पुलिस अधिकारी मोहम्मद, उनका वाहन चालक तथा दो नागरिक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हमले में कम से कम 10 लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए। कुछ लोग अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं।
अभी तक किसी ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। दक्षिणी अफगानिस्तान में दो दिनों में आत्मघाती हमले की यह दूसरी घटना है। इससे पहले गुरुवार को एक आत्मघाती हमले में दो विदेशी सैनिकों समेत पांच लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications