औद्योगिक निवेश के लिए प्रवासियों को लुभाने की होड़
मोदी ने सातवें प्रवासी भारतीय दिवस(पीबीडी) के आखिरी दिन प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा,"हमारी विकास दर शानदार 10 फीसदी रही है, पर हम इस गति को बनाए रखने के लिए उद्योग, कृषि और सेवा क्षेत्रों में समान आर्थिक योगदान चाहते हैं।" अपने राज्य की उपलब्धियों पर रोशनी डालते हुए मोदी ने कहा कि वर्ष 2003-04 में जहां हम 67 अरब रुपए के राजस्व घाटे से गुजर रहे थे, वहीं आज हमारा राजस्व अधिशेष 25 अरब रुपए है।
इस मौके पर राज्य के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी राज्य के निवेश माहौल से प्रवासियों को अवगत कराया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार इस साल 80,000 से अधिक शिक्षकों की बहाली करेगी।
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई़ एस. राजशेखर रेड्डी ने इस मौके पर कहा कि 21 विद्युत परियोजनाओं का क्रियान्वयन कर राज्य जल्द ही जरूरत से अधिक बिजली पैदा करने वाला राज्य बन जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications