मनोचिकित्सकों के सम्मेलन के लिए ताजमहल जैसा पंडाल

आगरा, 9 जनवरी(आईएएनएस)। यहां के 150 वर्ष पुराने मनोरोग चिकित्सा संस्थान ने मनोचिकित्सकों के सम्मेलन के लिए किसी होटल का चयन करने की बजाए ताजमहलनुमा पंडाल बनवाने का फैसला किया।

भारत के कोने-कोने से आए 3500 से अधिक मनोचिकित्सकों को ताजमहल के इस मॉडल के भीतर मनोरोग के विभिन्न पहलुओं पर मंथन करने में मजा आ रहा है। संस्थान के निदेशक और सम्मेलन आयोजन समिति के चेयरमैन सुधीर कुमार ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "किसी होटल में इसकी मेजबानी कर लाखों रुपए खर्च करने की बजाए हमने पंडाल बनवाने का फैसला किया। इससे लोगों को पता चलेगा कि इस संस्थान को कितनी प्रतिबद्घता से चलाया जा रहा है।"

इसका निर्माण हरी ओम टेंट हाउस ने किया है। टेंट हाउस के सतीश अग्रवाल ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, " इस 110 फुट गुणा 150 फुट मॉडल का निर्माण 70 कारीगरों ने 30 दिनों में किया।" बुधवार से शुरू हुए इस सम्मेलन का आयोजन इंडियन साइकिएट्री एसोसिएशन द्वारा किया जा रहा है। इसमें दूसरे देशों के प्रतिनिधि भी भाग ले रहे हैं।

सुधीर कुमार के मुताबिक इस सम्मेलन का थीम 'माइंडिंग मेंटल हेल्थ' बिल्कुल उपयुक्त है, क्योंकि दिमागी स्वास्थ्य के बगैर शारीरिक स्वास्थ्य की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि अगर हमारा दिमाग स्वस्थ है तो हमारे जीवन में शांति बनी रहेगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+