दिल्ली पुलिस के नवगठित प्रकोष्ठ के पास शिकायतों का अंबार

नई दिल्ली, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अगर आप आपत्तिजनक फोन काल, एसएमएस और ई-मेल से परेशान हैं तो अश्लील काल्स पर नजर रखने वाला दिल्ली पुलिस का नवगठित प्रकोष्ठ आपकी मदद कर सकता है। दिल्ली पुलिस के इस नए प्रकोष्ठ में रोजाना 50 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई जा रही हैं।

दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने आईएएनएस को बताया, "हमें रोज कई महिलाओं की ओर से आपत्तिजनक फोन काल, एसएमएस और एमएमएस से जुड़ी शिकायतें मिल रही हैं। हमने गत 27 दिसंबर को इस समस्या से निपटने के लिए इस प्रकोष्ठ की शुरुआत की।"

बकौल भगत "इस प्रकोष्ठ में शिकायत किसी भी वक्त दर्ज कराई जा सकती है। इस प्रकोष्ठ की फोन लाइनें 24 घंटे खुली हैं। शिकायतकर्ता की इच्छा होने पर हम उसकी पहचान भी गुप्त रखेंगे और उसको थाने में जाकर मामला दर्ज कराने की भी जरूरत नहीं है।"

प्रकोष्ठ के फोन नंबर 011-27894455 और 9911135446 हैं। आपत्तिजनक एसएमएस और एमएमएस भेजने वाले के बारे में पूरी जानकारी प्रकोष्ठ के मोबाइल नंबर पर दी जा सकती है। शिकायत 'एसीपी-एसआईटी-डीएलएनआईसी डॉट इन' पर ई-मेल भी की जा सकती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+