दुर्रानी को बहाल करे पाकिस्तान : अमेरिका (लीड-1)

इस्लामाबाद, 9 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका ने पाकिस्तान से बर्खास्त किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) महमूद दुर्रानी को बहाल करने को कहा है।

गुरुवार रात अमेरिकी राजदूत ऐनी डब्ल्यू. पेटर्सन ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी और प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी से दुर्रानी की बर्खास्तगी के मसले पर चर्चा की। उन्होंने दुर्रानी की बर्खास्तगी वापस लेने का आग्रह किया।

मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान जीवित पकड़े एकमात्र आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के पाकिस्तानी होने की बात कबूलने के कारण दुर्रानी को पद से हाथ धोना पड़ा था।

दुर्रानी प्रकरण पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता हनीफ अब्बास ने कहा, "देश में सरकार कहां है और इसे कौन चला रहा है? हमारे पास कैसी सरकार है? निर्णय कौन ले रहा है?"

गिलानी ने कहा था कि कसाब मसले पर बयान देने से पहले दुर्रानी ने उनसे विश्वास में नहीं लिया था। दूसरी ओर दुर्रानी के नजदीकी सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने इस संबंध में जरदारी से चर्चा की थी और उन्होंने ही कसाब मसले पर बयान देने की अनुमति दी थी।

अब्बास ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि दुर्रानी ने कसाब मसले पर अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के जरिए घोषणा की। रक्षा मामलों के विशेषज्ञ लेफ्टिनेंट जनरल तलत मसूद ने कहा कि ऐसी स्थिति में बेहद सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा, "वास्तव में मुंबई हमलों की जांच में हमें पारदर्शिता बरतनी चाहिए।"

इससे पूर्व जरदारी और गिलानी ने दुर्रानी की बर्खास्तगी के मुद्दे पर गुरुवार शाम चर्चा की थी। पाकिस्तानी समाचार पत्र 'डॉन' में शुक्रवार को प्रकाशित खबर के अनुसार राष्ट्रपति भवन में जरदारी और गिलानी के बीच बैठक एक घंटे से अधिक देर तक चली। दोनों नेताओं ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की नियुक्ति मुद्दे पर भी चर्चा की।

समाचार पत्र के अनुसार बैठक में जरदारी ने कहा कि जहां पाकिस्तान मुंबई हमलों की जांच में जुटा है वहीं भारत द्वारा उस पर लगातार आरोप लगाने से दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ रहा है।

उधर, दुर्रानी ने आईएएनएस से बातचीत में मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान जीवित पकड़े एकमात्र आतंकवादी अजमल आमिर कसाब के पाकिस्तानी होने की बात कबूलने के अपने रुख का बचाव करते हुए कहा, "मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा और सुरक्षा मामलों पर बयान जारी करने का मुझे अधिकार है।" लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कसाब की शिनाख्त उन्होंने कैसे की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+