इथोपिया में अपहृत जापानी चिकित्सक व पुर्तगाली चिकित्साकर्मी मुक्त
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक जापानी चिकित्सक किइको अकाहाने और पुर्तगाली चिकित्साकर्मी विलहेम सूल्स पेरिस स्थित एक चिकित्सा सहायता संगठन के लिए इथोपिया में काम करते थे और इन दोनों को 22 सितम्बर, 2008 को बंधक बना लिया गया था।
पेरिस स्थित फ्रांसीसी चिकित्सा सहायता संगठन ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान जारी कर कहा, "दोनों अब मुक्त हो गए हैं और पूरी तरह सुरक्षित हैं।"
32 वर्षीय अकाहाने के रिहा होने की पुष्टि जापान के विदेश मंत्रालय ने भी की है। मंत्रालय ने कहा वह फिलहाल केन्या में हैं और उनकी हालत बिल्कुल ठीक है।
उल्लेखनीय है कि फ्रांसीसी चिकित्सा सहायता संगठन ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है कि दोनों की रिहाई के लिए कितनी फिरौती दी गई या फिर नहीं दी गई। शुरुआत में सोमालियाई सशस्त्र गिरोह ने इन दोनों की रिहाई की एवज में 30 लाख डॉलर की फिरौती मांगी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।