पाकिस्तानी कार्रवाई पर्याप्त नहीं : बाउचर
इस्लामाबाद के दौरे के बाद भारत पहुंचे बाउचर ने विदेश सचिव शिवशंकर मेनन से भेंट के बाद पाकिस्तान को सीधा संदेश देते हुए कहा कि अमेरिका मुंबई हमले के जिम्मेदार लोगों का पता लगाने और उनको सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
बाउचर ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठनों को प्रतिबंधित करने जैसे कदम उठाएं हैं लेकिन वे पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने मुंबई हमले की जांच में दोनों देशों से सहयोग करने पर भी जोर दिया।
आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि मेनन ने बाउचर के सामने मुंबई हमले से पाकिस्तान के संबंध वाले और अधिक दस्तावेजों को रखा। भारत ने अमेरिका से आतंकवादी ढांचे के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पाकिस्तान पर और अधिक दबाव डालने का आग्रह किया।
उल्लेखनीय है कि मेनन ने सोमवार को अमेरिकी राजदूत डेविड मलफोर्ड को मुंबई हमले से संबंधित दस्तावेज दिखाए थे।
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने के लिए बाउचर गुरुवार को नई दिल्ली पहुंचे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications