्रपुंछ में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज (लीड-1)
सेना के एक अधिकारी ने बताया कि सेना ने मेंढर के जंगल को तीन अलग हिस्सों में बांटकर आतंकवादियों की खोजबीन शुरू कर दी है। सेना से जुड़े सूत्रों का कहना है कि घेराबंदी को देखते हुए आतंकवादियों का वहां से भाग पाना असंभव है।
सेना की 16वीं कोर के ब्रिगेडियर जनरल स्टॉफ (बीजीएस) गुरदीप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "मौसम और भौगोलिक हालात की वजह से कार्रवाई पूरी होने में देरी हो रही है।"
गौरतलब है कि मेंढर के जंगलों में यह मुठभेड़ पिछले गुरुवार को आरंभ हुई थी जब सेना के जवानों ने जंगल में स्थित पातीतार इलाके में पाकिस्तानी आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैयबा के कुछ शीर्ष स्वयंभू कमांडरों के छिपे होने का सुराग मिलने पर उसे घेर लिया था।
कार्रवाई शुरू होने के पहले दो दिनों में चार आतंकवादी मारे गए जबकि सुरक्षा बलों के दो जवान शहीद हो गए। इसके अतिरिक्त एक पुलिस अधिकारी की भी मौत हो गई। मारे गए आतंकवादियों के शव बरामद नहीं हुए हैं हालांकि जवानों ने उनके शव देखे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications