सपा ने 'मुन्नाभाई' को लखनऊ से लोकसभा का उम्मीदवार बनाया (लीड-1)

पूर्व प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता अटल बिहारी वाजपेयी लखनऊ से मौजूदा सांसद हैं। उनके चुनाव लड़ने को लेकर अभी तक असमंजस बना हुआ है।

पार्टी महासचिव अमर सिंह ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की और साथ ही यह उम्मीद जताई कि संजय को कांग्रेस का भी समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा, "कांग्रेस का दत्त परिवार के साथ पुराना संबंध रहा है। मुझे पूरी उम्मीद है कि कांग्रेस उनका समर्थन करेगी।"

कांग्रेस व सपा के बीच लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन पहले ही हो चुका है। हालांकि सीटों के तालमेल को लेकर दोनों दलों के बीच अभी भी बातचीत जारी है।

एक सवाल के जवाब में अमर सिंह ने कहा कि संजय के चुनाव लड़ने में उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले आड़े आए तो वे चुनाव आयोग से लेकर सर्वोच्च न्यायालय तक का दरवाजा खटखटाएंगे।

सिंह ने कहा, "संजय को कैसे कोई अपराधी कह सकता है। ऐसे में जबकि संयुक्त राष्ट्र ने अपने कुपोषण कार्यक्रम के लिए उन्हें अपना राजदूत नियुक्त किया है। वैसे भी संजय की मुन्नाभाई पर आधारित फिल्मों की श्रृंखला के चलते ही आज की युवा पीढ़ी के बीच महात्मा गांधी का नाम और प्रसिद्ध हुआ।"

उन्होंने कहा, "इसके बावजूद वे चुनाव नहीं लड़ पाए तो वे आगामी चुनाव में हमारी पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे।"

यह पूछे जाने पर कि क्या संजय भी राजनीति में प्रवेश को इच्छुक हैं तो उन्होंने कहा, "संजय मुझे अपना बड़ा भाई मानते हैं। हालांकि उन्होंने मुझसे कहा है कि वे राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं लेकिन मैं यदि कहूंगा तो वे मना नहीं करेंगे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+