भोपाल में मोहर्रम पर निकला मातमी जुलूस
शहर के पीरगेट इलाके में विभिन्न स्थानों से पहुंचे ताजियों के साथ मातमी जुलूस शुरू हुआ। इस जुलूस में शामिल कई लोग मातम को अपने ही तरह से व्यक्त कर रहे थे। कमर से ऊपर नंगे बदन इन लोगों के हाथ में चाकू, तलवार तथा लोहे की सांकल थी जिनसे वे अपने शरीर पर प्रहार कर इमाम हुसैन को करबला में दी गई यातनाओं पर मातम मना रहे थे।
त्योहार कमेटी के अध्यक्ष शाह मीर खुर्रम कहते हैं कि इमाम हुसैन ने सच्चाई और इंसानियत की खातिर कुर्बानी दी थी। उन्होंने करबला में यातनाएं सहकर इंसानियत का परचम फहराया था। उनकी इसी कुर्बानी की याद में अलम निकाले जाते हैं और लोग ताजिये बनाते हैं।
खुर्रम ने बताया कि मातमी जुलूस में शामिल लोग देश की अमन और शांति की भी कामना करते हैं। साथ ही मानवता का संदेश घर-घर पहुंचे यह सभी का लक्ष्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications