बांग्लादेश में बीएनपी नेता संसद सत्र में हिस्सा लेंगे (लीड-1)
उल्लेखनीय है कि हाल में देश में हुए आम चुनाव में बीएनपी को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था।
बांग्लादेशी समाचार पत्र 'डेली स्टार' ने गुरुवार को इस संबंध में खबर प्रकाशित की है। बीएनपी के वरिष्ठ नेता सलाहुद्दीन केदर चौधरी ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को जारी रखने और देश के हित में बीएनपी के सांसद संसद के पहले सत्र में शामिल होंगे।
बुधवार को बीएनपी की प्रमुख खालिदा जिया के नेतृत्व में पार्टी सांसदों की दो घंटे तक बैठक चली थी। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री शेख हसीना के उस प्रस्ताव पर पार्टी विचार करेगी, जिसमें बीएनपी को डिप्टी स्पीकर पद की पेशकश की गई है।
उन्होंने कहा, "संसद के प्रति सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए हम हर आवश्यक कदम उठाएंगे।"
उल्लेखनीय है कि आम चुनाव में बीएनपी ने मात्र 29 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि हसीना की पार्टी अवामी लीग के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 230 सीटों पर जीत दर्ज की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications