पाकिस्तान पर फिर बरसे मुखर्जी
प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुखर्जी ने कहा, "हम सबूतों के आधार पर अपनी बात कह रहे हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि मुंबई हमले में शामिल एक आतंकवादी को हमने जिंदा पकड़ने में सफलता पाई।"
पकड़े गए आतंकवादी अजमल कसाब का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "उसने हमें साफ-साफ बताया है कि वह कहां से आया है और उसे कहां से आतंकवादी प्रशिक्षण मिला है। उसने यह भी बताया है कि उसके आका कहां मौजूद हैं।"
मुखर्जी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बावजूद पाकिस्तान की सरकार कभी कुछ कहती है और कभी कुछ।"
उन्होंने कहा, "मुंबई हमले के बाद आतंकवाद के मसले पर विश्व के लगभग सभी देशों का हमें समर्थन मिला। इसके लिए हम सभी देशों के कृतज्ञ हैं।"
मुखर्जी ने अप्रवासी भारतीयों से अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में वे अधिक से अधिक अपना योगदान दें।
उन्होंने कहा, "विश्व के विभिन्न हिस्सों में आप लोग हमारे प्रतिनिधि हैं। आपकी बातों को दुनिया सुनेगी। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आतंकवाद के खिलाफ जारी मौजूदा जंग में आप अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications