समुद्र के रास्ते आ रही धमकी के प्रति तैयार रहे नौसेना : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने अपने संक्षिप्त भाषण में समुद्र के रास्ते आने वाली धमकियों के प्रति आगाह किया और नौसेना से अपील की कि इन धमकियों का मुकाबला करने के लिए वह विश्वसनीय रणनीति विकसित करे।
सिंह ने नौसेना, तटरक्षक बल और खुफिया एजेंसियों को समन्वय के साथ प्रभावशाली रूप से काम करने पर जोर देते हुए कहा, "आतंकवादी संगठनों ने समुद्र के रास्ते अपनी गतिवधियों को बढ़ा दिया है और यह चिंता का विषय है।"
उन्होंने कहा कि नौसेना और तटरक्षक बल को बेहतर प्रशिक्षण के साथ ही अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होना चाहिए।
सिंह ने कहा, "भारतीय नौसेना का आधुनिकीकरण किया जाएगा। विभिन्न देशों के साथ नौसैनिक अभ्यास किया गया है जिससे नौसेना को क्षमता परखने में मदद मिलेगी। "
इस अवसर पर रक्षा मंत्री ए.के. एंटनी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि अकादमी के उद्घाटन के अवसर पर मैं यहां मौजूद हूं। जब इस अकादमी का शिलान्यास किया गया था तब भी मैं मौजूद था।
इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री वी. एस. अच्युतानंदन और विपक्ष के नेता ओमान चांडी मौजूद थे।
गौरतलब है कि यह अकादमी 2,500 एकड़ भूखंड में फैली है। 7.21 अरब रुपये की लागत से विकसित यह अकादमी अगले सत्र से बी़ टेक कोर्स संचालित करेगी जिसमें 750 कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
पुणे स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के तीसरे वर्ष के प्रशिक्षुओं को इसी साल जून महीने से यहां आगे का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications